मुंबई: मुंबई के गोवंडी इलाके में शनिवार को झुग्गियों में आग लग गई। इस घटना में 8 से 10 झोपड़े जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवंडी के न्यू गौतम नगर स्थित सोनापुर लेन के पास 8-10 झोपड़ियों में बिजली की वायरिंग में आग लग गई। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग ने झोपड़ों में रखे फर्नीचर, घरेलू सामान, सीलिंग फैन आदि को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। इस बीच स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस, बिजली कर्मी और मनपा के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Tags: