Mumbai: फैक्टरी में आग लगी, कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया

Update: 2026-03-30 11:07 GMT

मुंबई: सातारा जिले की कराड तहसील के तसावडे एमआईडीसी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में सोमवार सुबह आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह तसावड़ी एमआईडीसी में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां आग लगने से पहले ही काम करने वाले मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए थे, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैशाली कडुकर ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि असली वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। एहतियात के तौर पर आस-पास की औद्योगिक इकाइयों को खाली करा लिया गया। चांच जारी है।

Tags:    

Similar News