Mumbai: उपसभापति ने उपस्थिति को लेकर जताई चिंता

"सदन में अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी"

Update: 2026-03-05 18:39 GMT

मुंबई: विधान परिषद में गुरुवार को मंत्रियों की गैर-हाजिरी को लेकर उपसभापति नीलम गोर्हे नाराज हो गईं। उन्होंने मंत्रियों के अभाव में सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी और मंत्रियों को सदन में मौजूद रहने की हिदायत दी।

सदन में सुबह 10 बजे आधे घंटे की चर्चा तय थी। एमएलसी विक्रम काले ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए विद्यार्थियों की संख्या और स्कूलों को ग्रांट देने का मुद्दा उठाया। मंत्री हसन मुश्रीफ ने इस सवाल का जवाब दिया। हालांकि उस समय सदन में मुश्रीफ के अलावा कोई और मंत्री मौजूद नहीं था। इस पर विपक्ष ने संबंधित मंत्री की गैरमौजूदगी पर एतराज़ जताया। हालात को देखते हुए, उपसभापति गोरहे ने शुरू में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए रोक दी। लेकिन कुछ सदस्यों ने थोड़ा इंतज़ार करने का अनुरोध किया। सदन मंत्रियों का इंतजार क्यों करे?” उन्होंने यह सवाल रखते हुए अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। दस मिनट बाद भी मंत्री अनुपस्थित रहे। इसलिए उपसभापति ने सदन की कार्यवाही फिर से आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी और मंत्रियों को तुरंत हाजिर होने का निर्देश दिया।

बावजूद इसके मंत्री नहीं आए तो उपसभापति ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। आखिर में उन्होंने यह कहते हुए चर्चा रद्द कर दी कि आधे घंटे की चर्चा के लिए मंत्रियों की मौजूदगी ज़रूरी है। कोई भी मौजूद नहीं होने की वजह से चर्चा आगे नहीं बढ़ सकती। दोपहर 12 बजे नियमित कार्यवाही शुरू हुई।

Tags:    

Similar News