मुंबई: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाक़ात की और उनका हालचाल जाना। अभिनेता व राजनेता पवन दाहिने कंधे की सर्जरी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

अभिनेता-राजनेता पवन की शनिवार को अस्पताल में दाहिने कंधे की रोटेटर कफ मांसपेशी की सर्जरी हुई थी। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। नायडू लगभग एक घंटे तक अस्पताल में रहे। नायडू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के पूरी तरह और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं और इस समय उन्हें हिम्मत मिले, ऐसी कामना करता हूं।

Tags: