मुंबई एयरपोर्ट 8 मई को छह घंटे रहेगा बंद, रनवे रखरखाव के चलते उड़ानें स्थगित
Maharastra महाराष्ट्र: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर 8 मई को सुबह से छह घंटे तक सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया जाएगा। यह निर्णय मानसून से पहले रनवे के रखरखाव कार्य को देखते हुए लिया गया है।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने शनिवार को जानकारी दी कि इस कार्य के लिए आवश्यक नोटम (Notice to Airmen) छह महीने पहले जारी कर दिया गया था ताकि सभी एयरलाइंस अपनी उड़ानों की योजना समय पर बना सकें और संचालन में कोई बाधा न आए।
इस अवधि में यात्रियों को फ्लाइट शेड्यूल की पूर्व जानकारी लेकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।