Mumbai: प्रशासन का बड़ा कदम, झुग्गी विस्तार पर रोक

Update: 2026-03-31 08:38 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाने के उद्देश्य से हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे अर्बन वेलफेयर कैंपेन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों के रीडेवलपमेंट में तेजी लाई जाएगी। साथ ही 'नेत्रम' टेक्नोलॉजी की मदद से नई झुग्गियों को बनने से रोकने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर शुरू की गई यह मुहिम झोपड़पट्टी मुक्त मुंबई के सपने को पूरा करने का पक्का इरादा है। ग्रुप रीडेवलपमेंट के लिए कम से कम 50 एकड़ एरिया और 51 प्रतिशत से ज्यादा स्लम एरिया को शामिल किया जाएगा। इसके लिए बायोमेट्रिक सर्वे किया जाएगा। बीएमसी, एमएमआरडीए जैसे संगठन के साथ कोऑर्डिनेशन किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति के तहत लाभार्थियों को 300 वर्ग फीट के फ्लैट देने का फैसला किया गया है। पुरानी परियोजनाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। 'नेत्रम' के ज़रिए, सैटेलाइट इमेजरी, जीआईएस सिस्टम और डिजिटल टेक्नोलॉजी की मदद से नई बनी झोपड़ियों पर नज़र रखी जाएगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News