Mumbai मुंबई: मुंबई के जोगेश्वरी ब्रिज पर सोमवार दोपहर एक चलती BMW कार में अचानक आग लग गई. जिससे कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई,मिली जानकारी के मुताबिक आग कार के इंजन से लगी थी, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है|
आग लगने की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी दोपहर करीब 1:15 बजे मिली और दोपहर 2 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है|