Maharashtra महाराष्ट्र : पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई के पश्चिमी उपनगर स्थित एक निजी कॉलेज के बाहर बेहोश होकर गिर जाने से 20 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई।
समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बीएससी आईटी द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षिता पाल आज सुबह कांदिवली पूर्व स्थित निर्मला कॉलेज के बाहर गिर पड़ी।
पुलिस ने बताया कि बेहोश छात्रा को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि हर्षिता पाल रक्तचाप संबंधी समस्याओं से पीड़ित थी और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी।
उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।