मानसून की पहली बारिश बनी आफत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत... मुंबई में धंसी बिल्डिंग

Update: 2023-06-25 13:16 GMT

नई दिल्ली | मानसून को दस्तक दिए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ कि देश के कई राज्यों में आफत की बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली और मुंबई में बारिश की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। मुंबई में बारिश के चलते एक बिल्डिंग गिर गई है, जिसमें दो लोगों के फंसे होने की खबर है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में बारिश की वजह से हुई वाटर लॉगिंग में करंट आने से एक महिला की मौत हो गई। साथ में हरियाणा के पंचकुला में बारिश के चलते एक कार नदी में बह गई है।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में बारिश के कारण बिजली का तारे पानी में डूब गई जिससे करंट दौड़ने से साक्षी आहूजा नाम की महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ कही जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई थी। पानी में डूबी हुई बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई। रेलवे और पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में बारिश के कारण बिजली का तारे पानी में डूब गई जिससे करंट दौड़ने से साक्षी आहूजा नाम की महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ कही जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई थी। पानी में डूबी हुई बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई। रेलवे और पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

हरियाणा के पंचकूला के खड़क मंगोली के पास माथा टेकने आई एक महिला की गाड़ी नदी में बह गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपनी मां के साथ माथा टेकने के लिए आई थी। नदी के किनारे गाड़ी खड़ी की तो इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो गया जिसके चलते गाड़ी नदी में बह गई। कशी मशक्कत के बाद महिला को बचाया गया। महिला को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुंबई में भी पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते घाटकोपर स्थित त्रिमूर्ति बंगलो का कुछ भाग गिर गया। फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम बंगले के अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुटी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में दक्षिण मानसून इस वक्त सक्रिय है, इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी यह जल्द दस्तक देगा।

Tags:    

Similar News

-->