मुंबई। मुंबई में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (rape) के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है, जो लड़की के करीबी रिश्तेदार हैं। पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही दोनों पर एक्शन लिया गया है।
भाई और मामा ने कई बार किया दुष्कर्म
बोरीवली में मौसी के घर रह रही 14 वर्षीय किशोरी (14 year old teen) के साथ उसके मौसेरे भाई और मामा ने ही कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने इस घटना की जानकारी विरार में अपने चाचा को दी, जिसके बाद उन्होंने विरार पुलिस से शिकायत की। पुलिस को जानकारी मिलते ही मामला मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया और तेजी से कार्रवाई की गई।
चार घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जानकारी मिलते ही तेजी से कार्रवाही की। सूचना मिलने के चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामा की उम्र 50 वर्ष और भाई की 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 376 (2) (n), 376 (2) (f) के तहत भी मामला दर्ज किया है।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}