ठाणे पुलिस ने हिरासत में है मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले, एनसीपी चीफ शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने का आरोप

मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले (Ketaki Chitale Marathi Actress) को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया है

Update: 2022-05-14 12:57 GMT

मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले (Ketaki Chitale Marathi Actress) को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया है. एनसीपी चीफ शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के आरोप में अभिनेत्री को पुलिस ने पकड़ा है. महाराष्ट्र के वर्तमान समय के सबसे अनुभवी नेता शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के बाद केतकी चितले पर 3 केस दर्ज किए गए थे. ठाणे पुलिस (Thane Police) ने उन आरोपों और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की है. इस कार्रवाई को लेकर शरद पवार से उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो शरद पवार ने कहा कि वे केतकी चितले को नहीं जानते. उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया, उन्हें यह भी पता नहीं है. शरद पवार ने कहा कि जिनको वो पहचानते नहीं, उनका पोस्ट पढ़ने की बात ही कहां आती है

केतकी चितले ने एनसीपी प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट लिखा था. इसके बाद उनके खिलाफ ठाणे के कलवा, मुंबई के गोरेगांव और पुणे में केस दर्ज किया गया था और राज्य के कई इलाकों में उनके खिलाफ पुलिस शिकायतें भी की गई थीं. केतकी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग एनसीपी नेताओं की ओर से लगातार आ रही थी. इन मांगों को देखते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कार्रवाई करने के संकेत भी दिए थे. इसके बाद अब ठाणे पुलिस ने अभिनेत्री केतकी चितले पर कार्रवाई की है.
शरद पवार के खिलाफ फेसबुक में लिखा, मराठी में यह पोस्ट केतकी चितले को महंगा पड़ा
Full View
शरद पवार के खिलाफ पोस्ट किया, अभिनेत्री केतकी चितले को हिरासत में लिया गया
केतकी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए केस को क्राइम ब्रांच को सौंपा जा रहा है. पुणे में केतकी चितले के साथ एक्टर निखिल भामरे के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. इससे पहले अभिनेत्री केतकी को समन देकर रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन इससे पहले ही ठाणे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया.
अभिनेत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है. औरंगाबाद में शनिवार को एनसीपी कार्यकर्ताओं के केतकी चितले के खिलाफ मोर्चा भी निकाला. एनसीपी की इस महिला मोर्चा में उनकी तस्वीर पर काली स्याही फेंकी गई. इससे पहले भी केतकी चितले छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादास्पद बयान दे चुकी हैं. बाद में उन्हें अपने उस बयान के लिए सफाई देनी पड़ी थी.


Tags:    

Similar News