Nagpur नागपुर : पुलिस ने शनिवार को बताया कि नागपुर जिले में घरेलू विवाद के बाद 25 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 49 वर्षीय मां की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुकेश मारस्कोल्हे ने शुक्रवार रात को सावनेर कस्बे में अपने घर पर प्रमिला मारस्कोल्हे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के चार घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उसे 9 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।