महाराष्ट्र HSC बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए शुरू करेगी ये प्रक्रिया, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी जानकारी।

Update: 2021-11-11 15:55 GMT

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी जानकारी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE), पुणे शुक्रवार (12 नवंबर 2021) से कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2022 फॉर्म का लिंक एक्टिवेट करने जा रहा है। इस साल हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मुताबिक, जो छात्र इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा 2022 रेगुलर, प्राइवेट और री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है।
महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड एग्जाम 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं क्लास के रेगुलर, री-एग्जाम व प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की अलग-अलग टाइम दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, 12वीं रेगुलर छात्रों को 12 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक एग्जाम फॉर्म भरना होगा। जबकि री-एग्जाम और प्राइवेट छात्रों के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की समय 03 से 12 दिसंबर 2021 तक है। छात्र 12 नवंबर से 23 दिसंबर 2021 तक चालान डाउनलोड कर सकते हैं।महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी- मार्च 2022 में आयोजित करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड चैयरमैन दिनकर पाटिल ने हाल ही में कहा था कि, अगर कोविड-19 की स्थिति अगले 5 महीने तक इसी तरह बनी रही तो परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड उचित समय पहले एग्जाम शेड्यूल और जरूरी डिटेल्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।


Tags:    

Similar News