Maharashtra: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवल वैन खड़े ट्रक से टकराई, 38 घायल

Update: 2025-04-18 05:59 GMT
Maharashtra महाराष्ट्र:- के जलगांव जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवल वैन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कुल 38 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह एरंडोल तहसील के पास घटी, जब ट्रैवल वैन एक धार्मिक यात्रा से लौट रही थी। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वैन में बैठे सभी यात्री एक ही गांव के निवासी थे और धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रथम दृष्टया ड्राइवर की लापरवाही या वैन की तेज रफ्तार को कारण माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News