महाराष्ट्र: सेक्स रैकेट में एक गिरफ्तार, दो महिलाओं को बचाया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में 30 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2022-03-05 12:09 GMT

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में 30 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की एक टीम ने शुक्रवार को एक मॉल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ निरीक्षक महेश पाटिल ने कहा कि पुलिस ने 20 साल की दो महिलाओं को भी छुड़ाया, जिन्हें आरोपियों ने देह व्यापार में धकेला था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्तक नगर थाने में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (पीआईटीए) और आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Full View

Tags:    

Similar News