Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सोलापुर में एक वाटर पार्क में ऑक्टोपस थीम वाले झूले में खराबी आने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इलाके को खाली करा दिया गया।
मृतक की पहचान बीमा एजेंट तुषार धूमल के रूप में हुई है। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। 29 सेकंड की क्लिप में लोगों को ऑक्टोपस थीम वाले झूले पर सवारी करते हुए खुशी से झूमते देखा जा सकता है। इसके बाद, आठ झूलों में से एक झूला टूटकर जमीन पर गिरता हुआ दिखाई देता है, जिसमें तीन लोग सवार थे। झूला खराब होने पर वह उल्टा होकर जमीन पर गिर गया, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ ही देर बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई ऑक्टोपस थीम वाले झूले की एक भुजा अचानक टूट जाने से उसकी मौत हो गई, जबकि झूला तेज गति से चल रहा था। इसके अलावा, उसके दोस्त वैभव रूपनवर (30) को भी सिर में गंभीर चोट लगी और गुरुवार सुबह अकलुज के एक निजी अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई।