वाट्सअप स्टेटस की वजह से जल उठा महाराष्ट्र, जानिए पूरा मामला

Update: 2023-06-07 17:06 GMT

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है। यहां एक युवक के अपने वाट्सअप पर औरंगजेब की फोटो लगाने की वजह से मामला गरमा गया है। इसकी वजह से तमाम हिंदू संगठन आज प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इनके प्रदर्शन करने की वजह से पुलिस के द्वारा इन्हें हटाए जाने की भी कोशिश की जा रही ।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज भी किया है। इसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार कोल्हापुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन की तरफ से ये कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति 19 तारीख तक इकट्ठा होता है तो करवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

जिला प्रशासन की तरफ से ये कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन करते हुए पाया गया तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Tags:    

Similar News