महाराष्ट्र : तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, तीन की मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले के घाटंदूर में सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

Update: 2022-04-05 09:03 GMT

महाराष्ट्र के बीड जिले के घाटंदूर में सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित एक स्टॉल के पास सड़क किनारे खड़े थे। लोगों को कुचलने के बाद कार बिजली के पोल से जा टकराई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। कार सवार तीनों लोगों पर नशे में होने का आरोप है।

मृतकों की पहचान वैभव सतीश गिरी (28), लहू बबन कटुले (30) और रमेश विट्ठल फुलारी (47) के रूप में हुई है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश फुलारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में उद्धव निवृति दोदताले (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News