अस्पताल में आग: 10 मरीजों की मौत, वीडियो में देखें कलेक्टर ने क्या कहा?
अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर से बड़ी खबर आ रही है. यहां के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है. ये आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी. इस हादसे में 10 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हो गई है. जबकि एक मरीज झुलस गया है. घायल मरीज का इलाज किया जा रहा है.