Maharashtra महाराष्ट्र : आबकारी विभाग के उड़न दस्ते ने महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के पनवेल इलाके में गोवा से लाई जा रही 13 लाख रुपये की विदेशी शराब ज़ब्त की। आबकारी विभाग के अनुसार, यह शराब आठ अलग-अलग विदेशी ब्रांडों की थी, जिन्हें स्पेयर पार्ट्स की आड़ में तस्करी करके लाया जा रहा था।
आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रसाद सुर्वे ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "अधिकारियों ने राजस्थान निवासी उत्तम सेन और भायंदर निवासी रमेश पुरोहित को मौके से गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए गए हैं, जिनसे तस्करी के इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को पनवेल कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जाँच में पता चला है कि यह किसी अंतरराज्यीय गिरोह का काम हो सकता है।"