Maharashtra महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) अगले पांच वर्षों में पूरे राज्य में आठ लाख मकान बनाएगा।
आवास एवं शहरी विकास मंत्री शिंदे ने कोंकण संभाग में 2,147 मकानों और 117 भूखंडों के लिए लॉटरी के अवसर पर यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के कारण म्हाडा पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान लॉटरी में 2,147 मकानों के लिए 31,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।