महाराष्‍ट्र : कोरोना की रफ्तार में तेजी, 4,165 नए केस, 60 हजार के पार

Update: 2022-06-17 14:29 GMT

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी बनी हुई है। महाराष्‍ट्र, केरल और दिल्‍ली में ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्‍ट्र में शुक्रवार को 4,165 नए केस सामने आए जिसके साथ ही राज्‍य में सक्रिय मरीजों की संख्‍या बढ़कर 21,749 हो गई। अकेले मुंबई में 2,255 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देशभर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी 12 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

महाराष्‍ट्र में 4,165 नए मामले

महाराष्‍ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 4,165 नए मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले राज्‍य में 4,255 केस मिले थे। इसके साथ ही राज्‍य में सक्रिय मामलों की संख्‍या बढ़कर 21,749 हो गई है। राज्‍य में संक्रमितों का आंकड़ा 79,27,862 हो गया है जबकि महामारी से 1,47,883 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्‍ट्र में मृत्‍युदर 1.86 फीसद है। वहीं मुंबई में कोरोना के 2,255 नए केस सामने आए। मुंबई में एक्टिव केस की संख्‍या बढ़कर 13,304 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 12,847 नए मामले मिले हैं, एक दिन पहले 12,213 केस सामने आए थे। नए मामलों में महाराष्ट्र से 4,165, केरल से 3,419 और दिल्ली से 1,323 मामले शामिल हैं। केरल में करीब तीन महीने बाद इतने ज्यादा केस मिले हैं। इस दौरान 14 लोगों की जान गई है, जिनमें आठ मौतें अकेले केरल से हैं।

Tags:    

Similar News