Maharashtra महाराष्ट्र : मुंबई में लोकल ट्रेन, मेट्रो, मोनोरेल और बसों को एक ही मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के तहत लाया जा रहा है। इस फैसले से बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (बेस्ट) को भी फायदा होने वाला है। इससे नागरिकों को सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन के लिए एक ही टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बेस्ट परिवहन पर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें बेस्ट के राजस्व को बढ़ाने पर जोर दिया गया, क्योंकि संगठन वर्तमान में घाटे में चल रहा है। बेस्ट पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए बीएमसी हर साल वित्तीय सहायता प्रदान करती है। बैठक के दौरान सुझाव दिया गया कि अगर बीएमसी के बजट का 3% हिस्सा परिवहन के लिए आरक्षित किया जाए, तो इससे बेस्ट को काफी फायदा हो सकता है।

Tags: