Maharashtra महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक "असली नेता" बताया, जो कठिन समय में भी सक्रिय रहे।
फडणवीस ने सांसद मोहोल के 24/7 जनसंपर्क कार्यालय के शुभारंभ और उनकी एक साल की कार्य-निष्पादन रिपोर्ट तथा कोविड-काल के उनके अनुभवों पर आधारित पुस्तक "प्रथम मानुस" के विमोचन के अवसर पर कहा, "केवल वही सच्चा नेता होता है जो विपरीत परिस्थितियों में भी डटा रहता है।" यह कार्यक्रम शनिवार को पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर में आयोजित किया गया था।