Maharashtra महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक वितरण, क्षेत्रीय हवाई संपर्क और सामाजिक न्याय योजनाओं से संबंधित चार बड़े फैसलों को मंजूरी दी है।
राज्य सरकार महाराष्ट्र पुलिस बल में लगभग 15,000 रिक्तियों को भरेगी, जिनमें 2024 में रिक्त हुए पद और 2025 में रिक्त होने वाले पद शामिल हैं।