Maharashtra महाराष्ट्र : वर्धा जिले में एक कार के टैंकर से टकराने से एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात जिले के तारोदा में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगली सूअर के सामने आ जाने के कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन टैंकर से जा टकराया।

Tags: