Maharashtra महाराष्ट्र : इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या से उपजी हलचल अभी थमी भी नहीं है कि महाराष्ट्र के सांगली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर शादी के महज दो सप्ताह बाद ही अपने पति की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने बुधवार रात करीब 12.30 बजे अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे पर हमला किया, क्योंकि वह 15 दिन पुरानी शादी को पूरा करने पर जोर दे रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील में रहते थे।

Tags: