Kolhapur कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील के सेनापति कापशी गांव में एक स्कूल शिक्षक को नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार सेनापति कापशी गांव के एक स्कूल में शिक्षक नसीर मुल्ला को अपनी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।