नई दिल्ली: आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। सूर्यकुमार यादव की जगह रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। कोलकाता की टीम के ये अहम मुकाबला है। केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना ही होगा, जबकि मुंबई की निगाहें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होंगी। मुंबई पहले ही आईपीएल के 15वें सीजन के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

Tags: