मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) की उद्धव (Uddhav Thackeray) गुट और शिंदे (Eknath Shinde) गुट की बहस ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच में मारपीट का नया मामला सामने आ रहा है। दरअसल, उद्धव गुट एक कार्यक्रम आयोजित करके शिवसेना के नए पदाधिकारी का स्वागत कर रहा था। आरोप है कि, उस कार्यक्रम में शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उनके पहुंचते ही दोनों गुटों के बीच पहले नारेबाजी हुई, फिर दोनों गुटों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेकनीं शुरू कर दीं और फिर वह आपस में भिड़ गए। इस घटना को काबू करने के लिए पुलिस की और से लाठीचार्ज भी किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
बुलढाणा के एसएचओ प्रल्हाद कटक ने बताया कि, शिवसेना का ठाकरे धड़ा एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा था कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शिंदे गुट के लोग आए और नारेबाजी करने लगे। इस मामले में अभी तक 4 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच फिर है।