नासिक में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नासिक में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बवाल

Update: 2026-07-14 09:27 GMT
Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित इगतपुरी के प्रसिद्ध भवाली वॉटरफॉल पर घूमने पहुंचे एक परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय युवकों ने पहले महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. जब परिवार ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया.
आरोपी यहीं नहीं रुके बल्कि उनकी कार का करीब 10 से 15 किलोमीटर तक पीछा किया. रास्ते में कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की गई और लकड़ी के डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला किया गया. हमले में कार को भी नुकसान पहुंचाया गया. पीड़ितों का कहना है कि किसी तरह जान बचाकर वे वहां से निकल सके.
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इगतपुरी पुलिस स्टेशन और नासिक शहर के अंबड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और बाद में 9 लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच नासिक ग्रामीण पुलिस और अंबड़ पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर नासिक और इगतपुरी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Tags:    

Similar News