Maharastra महाराष्ट्र: पुणे और मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल ₹10.3 करोड़ मूल्य की ड्रग्स जब्त की हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सूचना के आधार पर, डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने सोमवार को बैंकॉक से पुणे पहुंचे दो यात्रियों को रोका। उनकी जांच में बैग से 9.86 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड के एयरटाइट पैकेट बरामद हुए।
इसके बाद की गई कार्रवाई में मुंबई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो इन नशीली दवाओं को प्राप्त करने वाला था। उसके निवास पर तलाशी के दौरान 478 ग्राम अन्य मादक पदार्थ मिले, जिनमें हैशिश और हाइड्रोपोनिक वीड शामिल थे।