Crime: महिला से कई बार किया बलात्कार, 12 लाख भी ठगे

Update: 2024-08-18 18:21 GMT
Thane ठाणे: ठाणे जिले के कल्याण में एक व्यक्ति को एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने और उससे 12 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। शिल-दैघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इकबाल इफ्तेखार शेख (32) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया, "आरोपी सेल्समैन है। उसने 29 वर्षीय पीड़िता से मई 2022 से जुलाई 2024 के बीच 12 लाख रुपये लिए और दावा किया कि वह उसके पति की किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के लिए डोनर दिला देगा। उसने महिला के साथ कई बार बलात्कार भी किया।"
Tags:    

Similar News

-->