Crime: पालघर में 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म

Update: 2024-08-25 18:40 GMT
पालघर palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह information दी।अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रामा गणपत भोईर के रूप में हुई है और वह तारापुर का निवासी है। उसने शनिवार दोपहर कथित तौर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता घर में अकेली थी तो भोईर उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भोईर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags:    

Similar News

-->