देश की पहली महानगर पालिका, सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉन्च की नई वाटर पॉलिसी
महाराष्ट्र सरकार ने वॉटर फॉर ऑल (water for all) पॉलिसी लॉन्च की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :मुंबई में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद कहीं पानी नसीब हो पाता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वॉटर फॉर ऑल (water for all) पॉलिसी लॉन्च की है। इस पॉलिसी से सभी को पानी का कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। सभी के लिए पानी पॉलिसी लागू करने वाली देश की पहली महानगर पालिका BMC बन गई है।इसके उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, असलम शेख, BMC आयुक्त इकबाल सिंह चहल, पूर्व मेयर किशोरी पेड़नेकर, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ मौजूद रहे।
सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा के बहुत दिनों के बाद मैं माइक पर बोल रहा हूं और वो भी मास्क निकालकर बोल रहा हूं। हालांकि अच्छे से 14 मई को बोलूंगा। आज मुझे खुशी हुई के वॉटर फॉर ऑल पॉलिसी का उद्घाटन करने वाली मुंबई महानगर पालिका पहली महा नगर पालिका है।उन्होंने कहा कि मुंबई में जो प्यासा है, उसे पानी देने का काम मुंबई महानगर पालिका कर रही है।सभी लोगों को साफ पानी मिले, इसके लिए यह पॉलिसी को लॉन्च किया गया है। पानी देने की अब पिछली पॉलिसी को रद्द कर दिया गया है।
BMC के मुताबिक, जहां पानी का कनेक्शन नहीं है। वहां नया कनेक्शन दिया जाएगा।लेकिन, यह कनेक्शन कम से कम 5 या 15 लोगों के ग्रुप में होगा। जिन लोगों को कनेक्शन चाहिएउन्हें निवास के प्रमाण के रूप में महानगर गैस कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, कलेक्ट्रेट द्वारा जारी राशन कार्ड, बैंक पास बुक, फोटो पास आदि दस्तावेज में से कोई एक डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा।