धर्म की स्वतंत्रता विधेयक पर विवाद, कांग्रेस विधायक असलम शेख ने बताई कई कमियां

Update: 2026-03-16 15:50 GMT
Mumbai मुंबई। Maharashtra Legislative Assembly में महाराष्ट्र सरकार द्वारा धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 पेश किए जाने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए Aslam Shaikh ने कहा कि बिल में कई कमियां हैं और इसे लाने से पहले पर्याप्त विचार नहीं किया गया।

कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा कि इस विधेयक पर विधानसभा में चर्चा जारी है और सभी सदस्यों को इस पर अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस बिल को तैयार करते समय सरकार ने ठीक से विचार नहीं किया और इसमें कई गंभीर खामियां मौजूद हैं।असलम शेख ने कहा, “इस बिल पर चर्चा चल रही है और बिल पर अपनी बात रखने का अधिकार हम सभी को है। इस बिल को लाते समय अपना दिमाग बिल्कुल नहीं लगाया गया है। इसमें कई कमियां हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे 60 दिन पहले नोटिस देना होगा। उनके अनुसार यह प्रावधान व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि Constitution of India हर नागरिक को अपने धर्म को मानने, अपनाने और प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है। ऐसे में इस तरह की शर्तें लोगों के मौलिक अधिकारों पर सवाल खड़े करती हैं। असलम शेख ने कहा कि इस विधेयक पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और इसमें मौजूद कमियों को दूर करना जरूरी है, ताकि किसी भी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन न हो।
Tags:    

Similar News