संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद CM एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया; कहा, "उन्होंने हमें भी जेल में…"

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया

Update: 2022-08-01 07:07 GMT

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राउत ने हमें जेल में डालने की भी कोशिश की थी। शिंदे ने राउत के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया है।

एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) फ़िलहाल महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार की रात को औरंगाबाद में मीडिया से बात करते हुए राउत के खिलाफ ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पर अपनी राय दी। शिंदे ने कहा, "इस बारे में जांच चल रही है। जांच के अंत में जानकारी सामने आएगी,"
इस दौरान एक रिपोर्टर ने एकनाथ शिंदे सवाल किया कि, "वह कई लोगों को जेल में डालने वाले थे। जब आप गुवाहाटी में थे…" लेकिन, शिंदे ने सवाल खत्म होने से पहले ही प्रतिक्रिया दे दी। एकनाथ शिंदे ने कहा, "उन्होंने हमें जेल में डालने के बारे में भी सोचा। हमें भी बदनाम किया गया।" शिंदे ने कहा, "ठीक है, हम इसके बारे में भूल गए। मैं उन सभी से पहले ही कह चुका हूं कि अगर दूसरा व्यक्ति आप पर आरोप लगाता है तो हम ऐसा नहीं करेंगे। हम उन्हें अपने काम के जरिए जवाब देंगे।"
इस बीच, एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, 'प्रवर्तन निदेशालय के डर या दबाव के कारण हमारे और भाजपा के पास आने का नेक काम न करें।' प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को संजय राउत के घर पर छापा मारा। इसलिए राज्य में चल रही चर्चा के संबंध में मुख्यमंत्री से पूछा गया कि शिंदे पर 'ईडी' का डर दिखाकर शिंदे गुट और भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "किसी ने राउत को फोन नहीं किया। केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​उससे पूछताछ कर रही हैं। इसमें उनकी गलती है की नही, यह जल्द सामने आ जाएगा।"

नवभारत.कॉम

Similar News