CM एकनाथ शिंदे ने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर राष्ट्र-विरोधी नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद (Pakistan Zindabad slogans in Pune) नारे वाला एक वीडियो सामने आने के बाद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि" पर "राष्ट्र-विरोधी" नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि, पुणे में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगाया गया था।
सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, "पुणे में जिस तरह के राष्ट्र-विरोधी 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए, उसके लिए जितनी निंदा की जाए उतनी ही पर्याप्त नहीं है। पुलिस निश्चित रूप से उचित कार्रवाई करेगी लेकिन शिवाजी की भूमि पर इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।"
नवभारत.कॉम