इजराइल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मुंबई में उत्सव

Update: 2026-06-18 15:54 GMT
Mumbai मुंबई। इजराइल के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित विशेष समारोह में भारत और इजराइल के बीच सांस्कृतिक सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मिडवेस्ट इंडिया में इजराइल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने कहा कि मौजूदा क्षेत्रीय संघर्षों और लंबे समय से जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच यह दिन विशेष महत्व रखता है।
यानिव रेवाच ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बेहद अनूठा अवसर है, क्योंकि कई महीनों से क्षेत्र में युद्ध और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।"
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान संस्कृति, संगीत, भोजन और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को प्रमुखता दी जाएगी। रेवाच ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय और इजराइली संस्कृतियों के बीच बेहतर संवाद और समझ विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल के संबंध केवल कूटनीतिक या आर्थिक स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव भी लगातार मजबूत हो रहा है। संगीत, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों देशों की विविधताओं और समानताओं को साझा करने का प्रयास किया
जाएगा
। मुंबई में आयोजित यह समारोह ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके बावजूद इजराइल ने अपने स्वतंत्रता दिवस के अवसर को शांति, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संदेश के साथ मनाने का निर्णय लिया है।
Tags:    

Similar News