palghar पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी कोचिंग सेंटर में 16 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, नल्ला सोपारा इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले 42 वर्षीय आरोपी ने शनिवार दोपहर उसे एक अतिरिक्त कक्षा के लिए बुलाया और उसे अपने कार्यालय में ले गया, जहाँ उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। नल्ला सोपारा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अगले दिन, शिक्षक ने कक्षा के दौरान पीड़िता की तस्वीर लेने की कोशिश की, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया।