Maharastra महाराष्ट्र: मुंबई से कोंकण जा रही एक निजी लग्जरी बस रविवार देर रात रायगढ़ जिले के कर्नाळा घाट में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार, बस में कुल 49 यात्री सवार थे।हादसे में 30 वर्षीय अमोल तलवडेकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य यात्री घायल हुए हैं। बताया गया कि घाट पर उतराई के दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने जानकारी दी कि दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में रायगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


Tags: