छत्रपति संभाजी नगर जिले में घर में हुआ ब्लास्ट

Update: 2023-06-21 15:16 GMT
मुंबई  |  महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में बुधवार को घर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। यह मामला छत्रपति संभाजी नगर जिले के काणंद तालुका के नागापुर गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि टिन शेड के घर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल की पहचान समीर शेख सलीम के रूप में हुई है। पुलिस ने इलाके का मुआयना किया है और सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
Tags:    

Similar News