गांधी प्रतिमा का अपमान करने की कोशिश, पुणे रेलवे स्टेशन पर आरोपी गिरफ्तार
Pune पुणे : पुलिस ने सोमवार को बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को कथित तौर पर अपवित्र करने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि रविवार देर रात घटना के बाद इलाके के कुछ लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, जिसने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (जोन 2) मिलिंद मोहिते ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरज शुक्ला के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मोहिते ने कहा, "मानसिक रूप से अस्थिर दिखने वाले व्यक्ति के हाथ में एक हुक था और वह धारदार औजार का इस्तेमाल करके प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास कर रहा था।
हालांकि, उसे आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।" अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिमा को सुरक्षा प्रदान करेंगे और घटना की निंदा करने के लिए आज विरोध प्रदर्शन करेंगे।’’