स्कूल में झगड़े के बाद दो नाबालिग छात्रों ने सोते समय 8 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी
Maharashtra महाराष्ट्र : जालना जिले के एक आवासीय विद्यालय में झगड़े के बाद दो नाबालिग छात्रों ने कथित तौर पर आठ साल के एक लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल ने बताया कि पीड़ित भोकरदन तहसील में आदिवासी बच्चों के लिए सरकारी सहायता प्राप्त एक अंग्रेजी स्कूल का छात्र था।