Mumbai मुंबई। मशहूर मराठी फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे शुक्रवार (11 अक्टूबर) को मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य वरिष्ठ एनसीपी नेताओं की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हो गए।सयाजी शिंदे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले एनसीपी में शामिल हुए। 65 वर्षीय सयाजी शिंदे महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने मराठी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।एनसीपी पार्टी के राज्य प्रमुख सुनील तटकरे ने घोषणा की थी कि शिंदे पार्टी में शामिल होंगे और शुक्रवार (11 अक्टूबर) को अभिनेता औपचारिक रूप से एनसीपी में शामिल हो गए।