Mumbai मुंबई: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अवध ओझा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। अवध ओझा ने कहा, "बिहार का चुनाव कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण है। वोट चोरी का मुद्दा है, जंगलराज का मुद्दा है। वहीं जनसुराज ने भी विकास का नारा दिया है।"
अवध ओझा ने आगे कहा कि अब यह देखने वाली बात है कि बिहार की जनता किस दिशा में जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के पास खुद को साबित करने और एक नए बिहार को जन्म देने का अच्छा मौका है। उनके अनुसार, जनता इस चुनाव के जरिए राज्य में बदलाव और विकास की दिशा तय कर सकती है।
AAP नेता ने चुनाव के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मतदान केवल राजनीतिक विकल्प चुनने का अवसर नहीं, बल्कि बिहार की भविष्य की दिशा निर्धारित करने का मौका भी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।