मागाठाणे विधानसभा के बड़ी संख्या में उध्दव गुट के पदाधिकारी हुए शिंदे गुट में शामिल
मुंबई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर विश्वास व्यक्त करते हुए मागाठाणे विधानसभा सहित मुंबई के अन्य विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवसेना उध्दव बालासाहेब पक्ष (Uddhav Balasaheb Paksha) के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बालासाहेब की शिवसेना में शामिल हुए.मागाठाणे विधानसभा से विधायक और शिंदे गुट के विभाग प्रमुख प्रकाश सुर्वे की उपस्थिति में प्रभाग 12 के बड़ी संख्या में उध्दव ठाकरे गुट के पदाधिकारी और शिवसैनिक शिंदे गुट में शामिल हुए.जिन्हे विधायक प्रकाश सुर्वे ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर बालासाहेब की शिवसेना की सदस्यता दिलाई।इसमें उपशाखा संगठक सौ.सुवर्णा गवस,गट संघटक विद्या पोल,रश्मि वारीक,प्राची भानजी,नेहा कांबले,मानसी लोवरे, सहित बड़ी संख्या में उध्दव ठाकरे गुट के शिवसैनिक शिंदे गुट में शामिल हुए इस दौरान महिला विभाग संघटक मीनाताई पानमंद,महिला विधानसभा प्रमुख शीला गांगुर्डे महिला उपविभाग संघटक मनीषा सावंत,सुनंदा चौगुले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
Source : Hamara Mahanagar