Amravati अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर एक भव्य और उत्साहपूर्ण बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिससे पूरे शहर में त्योहार का माहौल नजर आया।
पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग बाइक रैली के दौरान मराठी संस्कृति और परंपरा की झलक पेश करते दिखाई दिए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और हर तरफ उत्सव का माहौल बन गया।
गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार है, जिसे मराठी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों के बाहर ‘गुड़ी’ स्थापित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
Tags: