Maharashtra महाराष्ट्र : पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान किया और ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी दबाव डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चार साल पहले मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सुकुमार राजगे से विवाहित रुतुजा राजगे ने कथित तौर पर 6 जून को कुपवाड़ शहर में फांसी लगा ली।

एमआईडीसी कुपवाड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के समय वह चार महीने की गर्भवती थी।

Tags: