महाराष्ट्र में कोरोना के मिले 3659 नए मामले, एक की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के मिले 3659 नए मामले

Update: 2022-06-21 16:50 GMT

मुंबई. महाराष्ट्र में मौसम के बदलाव के साथ ही जहां वायरल फैल रहा है वहीं कोरोना का कहर भी बढ़ता ही जा रहा है। चौथी लहर में संक्रमितों में गले में सूखापन, खराश के साथ ही कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,659 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,41,762 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 1,47,889 पर पहुंच गई है।

3356 लोग हुए ठीक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,356 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,68,958 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24,915 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.82% और डेथ रेट 1.86% दर्ज किया गया।
मुंबई में 1781 नए केस, 1 की मौत
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,781 नए मामले और 1 की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,097,735 और मृतक संख्या 19,586 हो गई है। शहर में आज 1,723 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,064,003 हो गई है। फिलहाल शहर में 14,146 एक्टिव मरीज है।


Tags:    

Similar News

-->